Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों की भर्ती को बढ़ावा, पदों की संख्या 2,000 करने को CM धामी की मंजूरी

Published

on

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इसके तहत 1,474 अतिरिक्त पदों का समायोजन अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से किया जाएगा। यह प्रक्रिया बिना अतिरिक्त वित्तीय भार और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना प्रस्तावित है।

इस फैसले से वर्तमान में कार्यरत 1,210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन का रास्ता भी तैयार होगा। साथ ही, उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सेवा अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version