Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज, 3000 करोड़ के अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर नजर

Published

on

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने जा रही है। सचिवालय में दोपहर 3:30 बजे से होने वाली इस बैठक को आगामी विधानसभा सत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में करीब 3000 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा परिवहन, शिक्षा और खेल समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।

आगामी 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना है। अनुपूरक बजट को लेकर भी इस बैठक पर खास नजर रहेगी, क्योंकि आगामी सत्र में इसे पेश किया जाना है।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं। हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इसकी स्थिति फैसलों के बाद ही स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version