Uttarakhand

उत्तराखंड के चार प्रमुख खेल परिसरों का हुआ नामकरण, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी जानकारी…….

Published

on


Four major sports complexes get new names new identity will be created Uttarakhand Newsदेहरादून: उत्तराखंड में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार प्रमुख खेल परिसरों का नामकरण किया है। मंगलवार को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि:

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित सभी खेल अवस्थापनाएं अब “रजत जयंती खेल परिसर” के नाम से जानी जाएंगी। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सहित अन्य सभी खेल ढांचे शामिल होंगे।

हल्द्वानी (गौलापार) स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरण ताल, मल्टीपर्पज हॉल और अन्य खेल अवस्थापनाओं को मिलाकर अब यह क्षेत्र “मानसखंड खेल परिसर” के रूप में पहचाना जाएगा।

रुद्रपुर में स्थित मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, वेलोड्रम आदि को सम्मिलित कर इसका नामकरण “शिवालिक खेल परिसर” किया गया है।

हरिद्वार में स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, तरण ताल और अन्य खेल संरचनाओं को मिलाकर अब इसे “योगस्थली खेल परिसर” के नाम से जाना जाएगा।

खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि यह नामकरण खेल परिसरों की पहचान को स्थापित करने और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि खिलाड़ियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत सरकार राज्य के खेल परिसरों में नई अत्याधुनिक सुविधाएं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच और सहायक स्टाफ लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

यह कदम उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version