Uttarakhand

उत्तरकाशी के गांवों में कीवी की खेती से बदल रही किसानों की तकदीर, हो रहा लाभ

Published

on

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के डुंडा ब्लॉक के गाजणा पट्टी धौंतरी, कमद और ठांडी क्षेत्र के किसान कीवी उत्पादन को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अनुकूल जलवायु और उत्तराखंड सरकार की जायका योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग के सहयोग से यह क्षेत्र पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक बागवानी के एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है।

उत्तरकाशी के गांवों में कीवी की खेती से बदल रही किसानों की तकदीर

गाजणा पट्टी के धौंतरी, कमद और ठांडी गांवों में किसानों द्वारा तीन-चार साल पहले लगाए गए कीवी के बगीचों से अब भरपूर उत्पादन शुरू हो गया है। किसानों को बाजार में कीवी के 250 प्रति किलो तक के अच्छे दाम मिल रहे हैं।जिससे किसानों की वार्षिक आय में बड़ा सुधार हुआ है स्थानीय स्तर पर मांग के साथ-साथ यहां से उत्पादित कीवी को किसान ऋषिकेश और उत्तरकाशी की मंडियों में भी आपूर्ति किया जा रहा है।

कीवी की खेती पहाड़ी काश्तकारों के लिए लाभदायक 

कीवी की बेलों (ट्रेलिस सिस्टम) के नीचे खाली बची जमीन पर किसान लहसुन, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों की अंतर-फसली (इंटरक्रॉपिंग) खेती भी कर रहे हैं, जिससे एक ही खेत से दोहरा मुनाफा मिल रहा है। पहाड़ों में बंदरों और जंगली सुअरों से फसलों को होने वाले नुकसान के विपरीत, जंगली जानवर कीवी के पौधों और फलों को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे यह खेती पहाड़ी काश्तकारों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक साबित हो रही है।

‘कीवी क्लस्टर’ विकसित करने की योजना पर हो रहा काम

उद्यान विभाग द्वारा धौंतरी में ‘कीवी क्लस्टर’ विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। धौंतरी में कीवी उत्पादन से जुड़कर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version