Uttarakhand

ईद-उल- जुहा के पर्व पर देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, देखें पूरा प्लान

Published

on

देहरादून न्यूज :  ईद-उल- जुहा पर्व के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को 05 जोन 11 सेक्टर तथा 35 सब सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

जोन में पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर में निरीक्षक और थानाध्यक्ष तथा सब सैक्टरों में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सवेंदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षकव थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों, हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों मे निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये हैं।

ईद के पर्व के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित कर पर्व को आपसी सदभाव एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को निर्धारित कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी देने तथा किसी भी दशा में सडक पर नमाज न पढने हेतु अवगत कराया गया है।

शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पर्व के दौरान पूर्व में हुए विवादों का संज्ञान लेते हुए गौकशी व अवैध पशु कटान में लिप्त रहे अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वाले अवांछिनीय तत्वों तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरे प्रचारित या प्रसारित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version