Uttarakhand

आशारोड़ी रेंज कार्यालय में मारपीट के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

देहरादून: आशारोड़ी रेंज कार्यालय में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता की, सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वन भूमि पर चारदीवारी निर्माण से उपजा विवाद 

दरअसल, वन विभाग को सूचना मिली थी कि चंद्रमणि चौयला क्षेत्र में वन भूमि पर चारदीवारी निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां वैभव गौर नाम का व्यक्ति मजदूरों से खुदाई करवा रहा था। टीम द्वारा भूमि से जुड़े दस्तावेज मांगे जाने पर वह रेंज कार्यालय पहुंच गया।

कार्यालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट के आरोप 

बताया गया है कि कार्यालय पहुंचने के बाद उसने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी वाहनों से वहां पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं।

मारपीट में एक वन आरक्षी घायल 

आरोप है कि हंगामे के दौरान सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए और कार्यालय में लगा इनवर्टर तोड़ दिया गया। इसके अलावा परिसर में रखे गमले तोड़ दिए गए तथा राजकीय वाहन और अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मारपीट में एक वन आरक्षी की वर्दी भी फाड़ दी गई और कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वन क्षेत्राधिकारी की शिकायत पर वैभव गौर, शावेज़ शाह और राखी गौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version