Uttarakhand
आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस ने मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन कर जमकर की नारेबाजी।
देहरादून – आय से अधिक संपत्ति मामले में महानगर कांग्रेस ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि साढ़े 4 सालों में कैसे उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ गई।
जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की मजिस्ट्रियल या फिर विजिलेंस के जरिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हमारा प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और इसी के तहत आगामी 12 अप्रैल को कांग्रेस नगर निगम का घेराव करेगी और 13 अप्रैल को महानगर कांग्रेस देहरादून के सभी वार्डों में मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन करेगी ।