Connect with us

Uttarakhand

आपसी विवाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों घायल

Published

on

आपसी विवाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों घायल


 

देहरादून: क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे पर किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पहले से एक एम्बुलेंस मौजूद थी।

युवती के अन्य युवक के सम्पर्क में आने से विवाद 

पुलिस जांच में पता चला कि घायल युवक और युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में आने को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।

दोनों को भेजा गया दून अस्पताल, जाँच जारी 

इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने गुस्से में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement