Uttarakhand

आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Published

on

देहरादून :  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का शुभारंभ आज से हो गया है। निर्वाचन विभाग ने इस अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्यभर के 11,733 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें वे घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने के लिए “बुक ए कॉल” सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं।

अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राप्त प्रपत्रों को बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। यह प्रक्रिया 7 जुलाई तक चलेगी, जिसके दौरान मतदाता विवरणों का सत्यापन और अद्यतन किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून से शुरू हुए इस विशेष अभियान में बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। साथ ही, मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार जिन मतदाताओं का विवरण उपलब्ध नहीं है या जिनका रिकॉर्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची के डाटाबेस से मेल नहीं खाता है, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस प्राप्त होने पर संबंधित मतदाताओं को अपनी नागरिकता और जन्म से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version