Uttarakhand

आज से शुरू हुआ देहरादून में झण्डा मेला, एसएसपी दून ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Published

on





श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून: आज श्री झण्डा जी के आरोहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को झंडा मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने, मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।

झंडा मेला 2026 की शुरुआत, एसएसपी देहरादून ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण 

साथ ही मेला क्षेत्र में किसी आकस्मिक परिस्थिति में तात्कालिक कार्रवाई के लिए QRT की टीमें नियुक्त करने व मेला क्षेत्र व उसके आस पास ऊँचे स्थानों/ भवनों में रूफटॉप ड्यूटियां नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में लगने वाले लंगरों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की निगरानी में अग्निशमन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इतिहास और आस्था का जीवंत उदाहरण झंडा मेला 

देहरादून स्थित दरबार साहिब में आज से झंडे जी मेले की शुरुआत हो चुकी है। ये मेला धार्मिक आस्था और इतिहास का जीवंत उदाहरण है। इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं थी, जिसके बाद आज से झंडा जी के आरोहण के साथ मेला शुरू हो चुका है। खास बात ये है कि इस बार झंडे जी के लिए 94 फीट लम्बा नया  ध्वजदंड को तैयार किया गया है, जिसे बनाने में कारीगरों को करीब दो महीने से भी अधिक समय लगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version