Uttarakhand

आज उत्तराखंड में गरजेंगे राहुल गांधी, रानीपुर विधानसभा के युवाओं में भारी उत्साह

Published

on

हरिद्वार :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं और छात्रों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने स्थानीय होटल में छात्रों के साथ सम्मलेन किया है। उन्होंने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचने की अपील की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने बताया कि राहुल गांधी का संबोधन युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी समर्थकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version