Uttarakhand

आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, यातायात को लेकर हुई बैठक

Published

on

हरिद्वार : आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसपी यातायात निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों और ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना था। एसपी यातायात निशा यादव ने औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन, कंपनी कर्मचारियों के आवागमन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

​औद्योगिक गतिविधियों में समन्वय का आह्वान

एसपी यातायात ने सिडकुल की कंपनियों से अपील की कि वे कांवड़ मेले के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन करें। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और संभावित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

​कंपनियों ने दिया सहयोग का आश्वासन

बैठक में मौजूद सिडकुल कंपनियों ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की योजनाओं का समर्थन करते हुए कांवड़ मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version