Uttarakhand

आईबी अधिकारी को गोली मारने वाला संविदा चालक गिरफ्तार

Published

on

 हरिद्वार :  हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक सनसनीखेज मामला सामने आया था , जहां एक संविदा पर नियुक्त चालक ने अपने ही अधिकारी को गोली मार दी थी । गनीमत रही कि गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। घायल अधिकारी को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद मौके से फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपी चालक को कनखल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

अधिकारी को गोली मारने वाला संविदा चालक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को विष्णु गार्डन क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि संविदा चालक विनोद नेगी ने अपने अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल पर गोली चलाई थी। गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार्यालय में सफाई शुरू कर दी और फर्श पर पोछा लगाने लगा

अधिकारी की टोका-टाकी के चलते घटना को दिया अंजाम

आरोपी कपड़े बदलकर फरार होने की भी तैयारी कर रहा था। लेकिन कनखल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2006 से कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था और पिछले चार से पांच महीनों से अधिकारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। अधिकारी की टोका-टाकी और कथित रूप से परेशान किए जाने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version