Uttarakhand

अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन जारी , अब तक प्रदेश भर में सील किए 110 मदरसें…..

Published

on


देहरादून : उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का एक्शन लगातार जारी है। अब तक राज्यभर में 110 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के चलाए जा रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख अपनाया है।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में 3, जसपुर में 1 और हरिद्वार में 2 अवैध मदरसों को सील किया गया। इससे पहले देहरादून और पौड़ी में भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया गया था। अब तक उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील किए गए हैं।

उत्तराखंड प्रशासन पिछले एक माह से अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को पूरी स्वतंत्रता दी है, जिससे कार्रवाई का असर दिख रहा है। प्रशासन अब यह जांच भी कर रहा है कि इन अवैध मदरसों के संचालन के पीछे कौन है और यहां छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को सहन नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version