Uttarakhand

अल्मोड़ा में मंत्री धन सिंह रावत ने की अधिकारियों के साथ बैठक, हर विकासखंड में एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश

Published

on

अल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, जनहितकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को गांव स्तर तक सुदृढ़ बनाया जाए तथा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने तथा सहकारिता समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग को शत प्रतिशत कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा तथा सभी किसानों को समृद्धि कार्ड दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version