Uttarakhand

अक्षय तृतीया पर शरू हुई चार धाम यात्रा , खुले श्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट….

Published

on





उत्तरकाशी : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को श्री यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रातः 11:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यमुनोत्री धाम पहुंचे और कपाटोद्घाटन में सम्मिलित होने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा अर्पित की।

यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहां मुख्यमंत्री धामी ने माँ गंगा के दर्शन कर राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। गंगोत्री मंदिर परिसर को इस मौके पर करीब 15 कुंटल फूलों से सजाया गया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ उत्तराखंड में धार्मिक आस्था के केंद्रों में एक बार फिर रौनक लेकर आया है। आगामी छह महीनों तक श्रद्धालु माँ यमुना और माँ गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version