Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग ने हर की पैड़ी के पास भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब

Published

on

हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग ने हर की पैड़ी के पास भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब

हरिद्वार : हरिद्वार नें आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। आबकारी विभाग की टीम ने हर की पैड़ी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है।

आबकारी विभाग ने हर की पैड़ी के पास पकड़ी अवैध शराब

हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास रोड़ीबेलवाला वाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित क्षेत्र रोड़ी बेल वाला में एक झोपड़ी से आबकारी विभाग की टीम को देसी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि भूरे नाम के व्यक्ति की ओर से ही झोपड़ी में शराब बेचने और पिलाने का पूरा इंतजाम किया हुआ था।

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम ने दी थी सूचना

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को झोपड़ी में अवैध शराब की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी गई थी। हैरानी की बात है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब बेची जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों को इसकी जरा भी खबर नहीं थी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement